संकुल समन्वयक अनिल साहू ने माताश्री की स्मृति में स्कूली बच्चों को कराया 'न्योता भोज', बच्चों ने लिया स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद

सरोरा: संकुल केंद्र सरोरा के संकुल समन्वयक श्री अनिल कुमार साहू द्वारा अपनी पूज्य माताजी की पावन स्मृति में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरोरा (प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग) के छात्र-छात्राओं के लिए 'न्योता भोज' का आत्मीय आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को सुरुचिपूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन परोसा गया, जिसमें खीर, पूरी, बड़ा, चावल, दाल और मौसमी सब्जी शामिल रही। बच्चों सहित सभी शिक्षकों ने एक साथ बैठकर उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से प्रभारी प्राचार्य अनिल वर्मा, प्रधान पाठक पी. एन. वर्मा, प्रधान पाठिका श्रीमती यादव, मीडिया प्रभारी यूसुफ सर, वरिष्ठ शिक्षक अरविंद सर, शिक्षक ध्रुव सर तथा शिक्षिका लक्ष्मी मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गणमान्यजनों ने संकुल समन्वयक अनिल कुमार साहू की इस संवेदनशील व प्रेरक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनकी माताश्री के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3