भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत भिलाई संयंत्र प्रबंधन एवं खदान क्षेत्रों के समस्त कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन को सतत गतिमान करने के उद्देश्य से सितंबर माह 2026 में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े का आरम्भ 18 सितम्बर को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) भिलाई के द्वारा किया गया । दिनाँक 18 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन कार्य-दिवसों में आयोजित पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा कार्मिकों कार्यपालक एवं गैर कार्यपालक को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
खदान क्षेत्र में आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत 19 सितम्बर को तात्कालिक निबंध प्रतियोगिता (कुल 35 प्रतियोगी), 21 सितम्बर को तात्कालिक काव्य लेखन प्रतियोगिता (34 प्रतियोगी), 22 सितम्बर को चित्र देखें कहानी लिखें प्रतियोगिता (35 प्रतियोगी), 23 सितम्बर को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी (33 प्रतियोगी) तथा प्रतियोगिताओं की अंतिम कड़ी के रूप में 24 सितम्बर को तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता एम.व्ही.टी.सेंटर राजहरा में आयोजित हुई जिसमें 23 प्रतियोगी शामिल हुए | इन प्रतियोगिताओं की विशेष उपलब्धि रही कि नंदिनी, हिर्री एवं कुटेश्वर आदि दूरस्थ खदानों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रतियोगिता में बड़े मनोयोग एवं उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया।
खदान क्षेत्र के राजभाषा समन्वय अधिकारी विनीत कुमार सिन्हा (सहायक महाप्रबंधक) ने बताया कि राजभाषा के प्रति लोगों के जुड़ाव बढ़ रहा है नए लोगो के आने से प्रतिभागियों की संख्या बढ़ रही है। राजभाषा समन्वय समिति के किया गया प्रयास सफल साबित हो रहा है। उन्होंने शीर्ष प्रबंधन कार्यपालक निदेशक श्री कमल भास्कर तथा मुख्य महाप्रबधक श्री ए.के.सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इन प्रतियोगिताओं का परिणाम शीघ्र ही राजभाषा विभाग के वेब साईट पर घोषित किया जाएगा तथा विजेताओं को राजभाषा पखवाडा समापन समारोह के माध्यम से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।