पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पूरब मंडल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई
भिलाई, 25 सितंबर 2026। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरब मंडल द्वारा रुद्र मूर्ति जी, जिला एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक, के निवास पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, कार्यों एवं उनके राष्ट्रवादी विचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद बंछोर जी एवं मंडल अध्यक्ष रोहित साहू जी ने उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।
भाजपा पूरब मंडल के मीडिया प्रभारी प्रशांत श्रीरसागर ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती देशभर में ‘अंत्योदय दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी महान राष्ट्रवादी विचारक, दार्शनिक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रखने का विचार दिया।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के कालजयी विचार और सिद्धांत आज भी राष्ट्र निर्माण तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में रुद्र मूर्ति, जिला एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक; बृजेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष; सीमा देवी, मंडल मंत्री; मनोज साव, मंडल कोषाध्यक्ष; श्रीनिवास रायडू, मंडल सह-कोषाध्यक्ष; प्रशांत श्रीरसागर, मीडिया प्रभारी; निर्मला नायडू, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष; जानकी धीवर, बूथ अध्यक्ष; श्यामा सिंह, मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष; उषा क्षीरसागर, उपाध्यक्ष; ज्योति सोनी, उपाध्यक्ष; राम कुमार जी; रुद्र; पियुष क्षीरसागर सहित अन्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रोहित साहू जी की अध्यक्षता एवं रुद्र मूर्ति जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।