*राजहरा खदान समूह के सिविल मेंटेनेंस ऑफिस में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा उत्सव*
*दल्ली राजहरा।* राजहरा खदान समूह के अंतर्गत नगर प्रशासक विभाग दल्ली राजहरा के सिविल मेंटेनेंस ऑफिस में सृष्टि के निर्माता भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना कर विश्वकर्मा पूजा उत्सव 2026 धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में नगर प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सिविल मेंटेनेंस विभाग, जलप्रदाय विभाग, सेनेटरी डिपार्टमेंट, जलप्रपात विभाग, मेंटेनेंस विभाग और उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ नगर प्रशासक विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
कल विधि-विधान के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई थी । पूजा के पश्चात सभी भक्तों के लिए खिचड़ी भोग का वितरण किया गया तथा सभी सहयोगकर्ताओं के परिवारों के लिए भी प्रसाद का विशेष इंतजाम किया गया था।
परंपरा अनुसार आज राजहरा बाबा स्थित सरोवर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।