बेमेतरा:-काशी विद्वत परिषद की बैठक में सामाजिक उत्थान पर मंथन

बेमेतरा:-काशी विद्वत परिषद की बैठक में सामाजिक उत्थान पर मंथन

बेमेतरा:-काशी विद्वत परिषद की बैठक में सामाजिक उत्थान पर मंथन
बेमेतरा:-काशी विद्वत परिषद की बैठक में सामाजिक उत्थान पर मंथन

साजा में बैठक के दौरान चार पदों पर सर्वसम्मति से हुई नियुक्तियां
मेघू राणा बेमेतरा/साजा। समाज के सामाजिक एवं धार्मिक उत्थान तथा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से काशी विद्वत परिषद द्वारा साजा में ब्राह्मण समाज के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की वर्तमान आवश्यकताओं, सामाजिक एकता, संस्कारों के संरक्षण, युवा पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ने तथा समाजहित में सामूहिक प्रयासों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में काशी विद्वत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशीष तिवारी, बेमेतरा जिला अध्यक्ष पं. नितेश शास्त्री, जिला महासचिव पं. अखिलेश तिवारी, पं. भेषज शुक्ला एवं जिला महासंयोजक पं. राकेश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार एवं दायित्वों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पं. आशीष तिवारी द्वारा सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें पं. दीपक शर्मा को बेमेतरा जिला महासचिव, पं. हरीश चतुर्वेदी को साजा ब्लॉक अध्यक्ष, पं. प्रांशु शर्मा को साजा ब्लॉक महासचिव तथा पं. कृष्णानंद शर्मा को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक में समाज के बीच आपसी समन्वय एवं सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने तथा आने वाली पीढ़ी तक धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को पहुंचाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने तथा सामाजिक गतिविधियों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की।

बैठक का उद्देश्य समाज के विद्वानों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद स्थापित कर समाज के विकास के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ना रहा। बैठक के अंत में सामाजिक एकता, संस्कारों के संरक्षण और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3