*विद्यार्थियों की आंखों की हुई गहन जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिया उचित परामर्श*

*विद्यार्थियों की आंखों की हुई गहन जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिया उचित परामर्श*

 *विद्यार्थियों की आंखों की हुई गहन जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिया उचित परामर्श*
प्रेस विज्ञप्ति 

 *विद्यार्थियों की आंखों की हुई गहन जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिया उचित परामर्श* 
पचरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचरी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से छात्र-छात्राओं के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक नेत्र विशेषज्ञ अशोक कुमार साहू द्वारा विद्यार्थियों की आंखों की गहन जांच की गई तथा आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान कर आवश्यक परामर्श एवं सावधानियों की
 जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नेत्र स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण प्रकाशचंद गिलहरे, रवि कुमार पांडे, शारेका खान, आराधना बहुगुणा एवं भूमिसूता चौधरी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति विद्यालय द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास के लिए संकुल समन्वयक कांत कुमार एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यालय परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा कहा कि विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं अध्ययन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3