प्रेस विज्ञप्ति
सेन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक दीपेश साहू से की सौजन्य मुलाकात
बेमेतरा। सेन समाज के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं ने बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक से सामाजिक गतिविधियों, समाज के विकास एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामनारायण छल्ली श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष लोमेश कुमार सेन (बेरला), संतोष सेन (नवागढ़), नेमसाय सेन (साजा), ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सेन (साजा), रामनिहोरा सेन (नवागढ़) सहित मोहन सेन, ऋषि सेन, दीनू सेन, डेनिम सेन, रवि सेन (पूर्व जिलाध्यक्ष सेन समाज बेमेतरा), तोपसिंग सेन, टिकेंद्र सेन, ईश्वर सेन, संतोष सेन, नाथूराम सेन, संतराम सेन, ईशु सेन, नीरज सेन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
सामाजिक बंधुओं ने कहा
सेन समाज के पदाधिकारियों ने विधायक श्री दीपेश साहू से मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज के विकास और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने विधायक का समय देने एवं समाज की बातों को सुनने के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक दीपेश साहू ने कहा
विधायक दीपेश साहू ने सेन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सकारात्मक सहभागिता से सामाजिक विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बंधुओं के हित और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर हरसंभव सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने विधायक श्री दीपेश साहू का आत्मीय स्वागत किया तथा सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।