*20 साल पुराना पुल टूटा, वार्ड 2, 9 और 5 का संपर्क बाधित, लोगों को हो रही भारी परेशानी*

 वार्ड क्रमांक 2, 5 और 9 को जोड़ने वाली सड़क के बीच वार्ड क्रमांक 2 गणेश चौक में बना लगभग 20 साल पुराना पुल टूट गया है। पुल टूटने के कारण वार्डवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी पुल से होकर बीएसपी में कार्यरत कर्मचारी ड्यूटी के लिए आते-जाते हैं। साथ ही शंकर तालाब, माइंस ऑफिस, 256 कॉलोनी, पुराना बाजार एवं दल्ली माइंस जाने के लिए यही सबसे सुगम रास्ता है। पुल टूटने से सभी का आवागमन बाधित हो गया है।
वार्ड पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने पुल टूटने की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और पार्षद को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा।

वार्ड पार्षद पूनम सोमेश जायसवाल ने कहा कि इस पुल से मालवाहक गाड़ियों का भी लगातार आना-जाना होता है। इसलिए सिर्फ मरम्मत के बजाय पुल का पुनर्निर्माण बेहतरीन गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि भविष्य में फिर से पुल टूटने की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने यह भी मांग की कि निर्माण कार्य में देरी न की जाए, क्योंकि आने वाले दिनों में नवरात्रि पर्व है। इसी सड़क से लोग सपरिवार मां दुर्गा के दर्शन के लिए आते-जाते हैं और उक्त स्थल पर भी मां दुर्गा की स्थापना की जाती है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3