*पीएम श्री भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में बाल संसद की पहली मासिक बैठक सम्पन्न*

*पीएम श्री भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में बाल संसद की पहली मासिक बैठक सम्पन्न*

*पीएम श्री भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में बाल संसद की पहली मासिक बैठक सम्पन्न*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*पीएम श्री भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में बाल संसद की पहली मासिक बैठक सम्पन्न*
खरोरा, 
पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से मिडिल स्कूल बाल संसद की पहली मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं ने सांसदों की तरह विद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उनके समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रजनी मिंज द्वारा बाल संसद के निर्वाचित प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर किया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

बाल संसद के प्रधानमंत्री दुर्गेश नायक (कक्षा 8वीं) एवं उप प्रधानमंत्री लव कोसले (कक्षा 8वीं) के नेतृत्व में स्वच्छता, अनुशासन, जल संरक्षण, शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यालयीन गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रत्येक मंत्री ने अपने विभाग की जिम्मेदारियों को समझते हुए आगामी माह की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।
बाल संसद में स्वच्छता मंत्री भावना देशमुख, अनुशासन मंत्री अवनी देवांगन, पुस्तकालय मंत्री धनराज साहू, वित्त मंत्री सुरभि सोनू कौशिक, खेल मंत्री होशिल चौहान, पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन वर्मा, शिक्षा मंत्री वैष्णवी देवांगन तथा सांस्कृतिक मंत्री साधना दास को उनके विभागीय दायित्व सौंपे गए।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि बाल संसद का उद्देश्य बच्चों में लोकतंत्र, नेतृत्व, उत्तरदायित्व एवं सहभागिता की भावना विकसित करना है, जिससे वे भविष्य के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

इस अवसर पर शिक्षक निशिता दीक्षित, शेष शेखर शर्मा, आँचल कसार, सना करीम, योगिता देवांगन, जस्मी जोस एवं अनिल साहू सहित विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3