बेमेतरा:-केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बेमेतरा आगमन,
विधायक दीपेश साहू ने किया आत्मीय स्वागत
मेघू राणा बेमेतरा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू का आज बेमेतरा आगमन हुआ। स्थानीय रेस्ट हाउस में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक दीपेश साहू सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का बेमेतरा आगमन हम सभी के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद वे निरंतर क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ बेमेतरा सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर विकास की नई गाथा लिख रही हैं। आवासन एवं शहरी विकास के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। बेमेतरा जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों और आवश्यकताओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से सकारात्मक चर्चा हुई है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में क्षेत्र को विकास की अनेक सौगातें प्राप्त होंगी।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंह शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रेवाराम निषाद भाजपा शहर मंडल महामंत्री संदीप यादव हनुमंत साहू राकेश वर्मा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के साथ विभिन्न विकास कार्यों एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। सभी ने उनके बेमेतरा आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।