सरोरा स्कूल में व्याख्याता राजेश मारकंडे ने न्योता भोज कराकर मनाया जन्मदिन, बच्चों को परोसी गई खीर-पूरी
सरोरा स्कूल में व्याख्याता राजेश मारकंडे ने न्योता भोज कराकर मनाया जन्मदिन, बच्चों को परोसी गई खीर-पूरी
सरोरा: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरोरा में व्याख्याता श्री राजेश मारकंडे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए 'न्योता भोज' का विशेष आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्नेहपूर्वक स्वादिष्ट पूड़ी, सब्जी और खीर खिलाई गई। अपने बीच शिक्षकों को इस रूप में पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों व अतिथियों ने श्री मारकंडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस सामाजिक व प्रेरणादायी पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला से: प्राचार्य श्री एस.के. देवांगन, व्याख्याता श्री अनिल वर्मा, श्री टी.एस. बंछोर, श्री रामेश्वर वर्मा एवं श्री यादव सर।
- पूर्व माध्यमिक शाला से: श्री पी.एन. वर्मा, अरविंद पुष्पकार, अनिल साहू (सीएसी), राकेश कुर्रे, लक्ष्मी साहू, शालिनी बघेल, खुशबू तिवारी एवं हेमलता साहू।
सभी शिक्षकों की सहभागिता के साथ यह न्योता भोज सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।