*माहुद बी. के स्कूल में बनेगा बालिका शौचालय, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर की उपस्थिति में बालिकाओ ने अपने हाथों से किया भूमिपूजन*

       *बालोद :-* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद बी. के परिसर में बालिकाओं की सुविधा के लिए बनने वाले नए शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन स्वयं स्कूल की बालिकाओ के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, सरपंच लाकेश ठाकुर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर दयाल दास जोशी भूपेंद्र साहू पारख सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। सामान्यतः प्रशासनिक और विकास कार्यों की नींव अतिथियों द्वारा रखी जाती है, लेकिन इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर की विशेष पहल पर स्कूल की बालिकाओ को मुख्य भूमिका दी गई। अतिथियों की उपस्थिति में बालिकाओं ने स्वयं कुदाल चलाकर और ईंट रखकर शौचालय निर्माण का शुभारंभ किया
छात्राओं ने इस सम्मानजनक पहल के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए अत्यंत यादगार और सशक्त बनाने वाला है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने छात्राओं को बधाई दी और स्वच्छता व बालिका शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा हमारी बेटियों को हर स्तर पर सम्मान और सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प है। आज की बालिकाएं ही कल के समाज का नेतृत्व करेंगी। एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण उनका मौलिक अधिकार है। जब हमारी बेटियां स्वस्थ और सुरक्षित महसूस करेंगी, तभी वे बिना किसी रुकावट के अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगी। आज हमारी बेटियों द्वारा ही इस कार्य का भूमिपूजन कराना यह संदेश देता है कि बेटियां ही हमारे समाज का भविष्य और वास्तविक शक्ति हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्राएं उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3