*सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य आई.पी. वर्मा का सम्मान, जन्मदिवस पर विद्यार्थियों को कराया नेवता भोज*

*सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य आई.पी. वर्मा का सम्मान, जन्मदिवस पर विद्यार्थियों को कराया नेवता भोज*

*सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य आई.पी. वर्मा का सम्मान, जन्मदिवस पर विद्यार्थियों को कराया नेवता भोज*
प्रेस विज्ञप्ति 
 *सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य आई.पी. वर्मा का सम्मान, जन्मदिवस पर विद्यार्थियों को कराया नेवता भोज* 
 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरना के प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद वर्मा (आई.पी. वर्मा) के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत 1 सितंबर 2026 को विद्यालय परिवार एवं डी.डी.ओ. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तरपोंगी स्टॉफ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं। इससे पूर्व अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर प्राचार्य वर्मा ने विद्यालय के कक्षा पहली से बारहवीं तक के उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ के लिए नेवता भोज का आयोजन किया, जिसमें बच्चों को जलेबी एवं समोसे वितरित किए गए।
 इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि भगवती सिरमौर, सरपंच जनार्दन प्रसाद धुरंधर, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष साहू, विधायक प्रतिनिधि संदीप यदु, गणमान्य नागरिक जीवराखान साहू, रामचंद्र साहू, बिशेसर साहू, टीकाराम धीवर, तरपोंगी प्राचार्य शिवरतन धीरही, प्रधानपाठक पचरी गिरवर सोनी, किरना से ओमकार वर्मा तथा माध्यमिक विद्यालय किरना से शोभना वैष्णव, आरिफ खान, रेखा चंद्रवंशी, देवेंद्र वर्मा, यादव प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने भी प्राचार्य आई.पी. वर्मा को बधाई एवं शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए उनके
 स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार की ओर से भी प्राचार्य वर्मा को जन्मदिवस एवं सेवानिवृत्ति के अवसर पर अनेकानेक शुभकामनाएं एवं सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3