शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 सितंबर तक मौका, 7 सितंबर को होगा प्रवेश

शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 सितंबर तक मौका, 7 सितंबर को होगा प्रवेश

शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 सितंबर तक मौका, 7 सितंबर को होगा प्रवेश

शासकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 सितंबर तक मौका, 7 सितंबर को होगा प्रवेश


दल्ली राजहरा। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 से 5 सितंबर 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

​शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अष्टम चरण में शामिल होने के लिए पूर्व के आवेदकों को भी पुनः विकल्प (चॉइस फिलिंग) का चयन करना अनिवार्य होगा।

दल्ली राजहरा आईटीआई में रिक्त सीटें

  • कोपा (NCVT): 07 सीटें
  • वेल्डर (SCVT): 06 सीटें

​इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए संस्था चयन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा को प्राथमिकता दे सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां एवं प्रवेश प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन: 3 से 5 सितंबर 2026 (वेबसाइट: cgiti.admission.nic.in)
  • मेरिट सूची जारी होने की तिथि: 6 सितंबर 2026 (NIC द्वारा जारी सूची अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी पर देख सकेंगे)
  • संस्था में प्रवेश (एडमिशन) तिथि: 7 सितंबर 2026 (केवल एक दिन)

आवश्यक दस्तावेज

मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 7 सितंबर को संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज, उनकी एक-एक सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है:

  • ​10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  • ​निवास प्रमाण पत्र
  • ​जाति प्रमाण पत्र
  • ​आधार कार्ड
  • ​स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) एवं अन्य संबंधित प्रमाण पत्र

​अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विभागीय वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी भी तकनीकी समस्या या मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी सीधे शासकीय आईटीआई दल्ली राजहरा से अथवा पोर्टल पर जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3