छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी का जोरहाट आगमन पर भव्य स्वागत
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ गर्मजोशी से अगवानी
जोरहाट, असम।
छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी का जोरहाट जिले में आगमन हुआ। जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे माननीय राज्यपाल महोदय का जिला प्रशासन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों व सुरक्षा बलों द्वारा महामहिम राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर के माध्यम से सादर सलामी दी गई। इस स्नेहपूर्ण एवं सम्मानजनक अगवानी के लिए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी ने जिला प्रशासन एवं समस्त क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।