छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी जी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी जी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी जी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर स्मृति ईरानी जी को रानी सौरभ जैन ने दी हार्दिक बधाई।

तिल्दा-नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900
 भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा नेवरा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 मिशन वार्ड की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
रानी सौरभ जैन ने अपने बधाई संदेश में कहा कि स्मृति ईरानी जी का सशक्त नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगा।
 उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।
रानी जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को एक अनुभवी एवं कर्मठ प्रभारी का मार्गदर्शन प्राप्त होना संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने स्मृति ईरानी जी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जनसेवा और संगठन विस्तार के नए आयाम स्थापित करेगी।
इस अवसर पर रानी सौरभ जैन ने स्मृति ईरानी जी को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3