*पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा की डिंपल और जयश्री दो छात्राओं का स्कूल राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन*

*पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा की डिंपल और जयश्री दो छात्राओं का स्कूल राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन*

*पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा की डिंपल और जयश्री दो छात्राओं का स्कूल राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा की डिंपल और जयश्री दो छात्राओं का स्कूल राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन*
खरोरा
पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा की दो प्रतिभाशाली छात्राओं डिंपल टंडन (कक्षा 11वीं) एवं जयश्री जोशी (कक्षा 9वीं) का स्कूल राज्य स्तरीय विद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु चयन होने पर विद्यालय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। दोनों छात्राएँ 23 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय में आयोजित शुभकामना कार्यक्रम के दौरान छात्राओं का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई। विद्यालय परिवार ने इसे खेल क्षेत्र में विद्यार्थियों की बढ़ती उपलब्धियों तथा विद्यालय में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के सकारात्मक परिणाम के रूप में बताया।

विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा राज्य स्तर पर चयनित छात्राएँ अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं मेहनत के बल पर विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुँचना अत्यंत प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिसका परिणाम आज विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलताओं के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने दोनों छात्राओं से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

व्यायाम शिक्षक योगेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने दोनों छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और सकारात्मक दृष्टिकोण के बल पर वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दोनों खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन, सदस्यगण दुलेश साहू, यज्ञदत्त शर्मा, सचिन अग्रवाल, संजीव देवांगन, रश्मि वर्मा, सुनील नायक, गुरजीत कौर भाटिया, गुरदीप छाबड़ा, पंचराम यादव, योगेश द्विवेदी, तथा समस्त शाला परिवार ने डिंपल टंडन एवं जयश्री जोशी को राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल सफलता की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में प्रसन्नता का वातावरण है तथा इसे विद्यालय के गौरवपूर्ण क्षणों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3