शिक्षकों के द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक दिवस

शिक्षकों के द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक दिवस

शिक्षकों के द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक दिवस
शिक्षकों के द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक दिवस 
शिक्षक दिवस के अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर 6 में भारतरत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सार्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एम डी सी के अध्यक्ष रजनीकांत पांडे ने की पाण्डे जी ने उपस्थित विद्यार्थियों को समाज मे शिक्षा का महत्व और शिक्षकों का योगदान बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कन्हैया सोनी ( भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग ) विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र साहू ( भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ) सुश्री नीता चौरसिया ( वरिष्ठ भाजपा नेत्री ) एवं सदस्य पंकज सोनी , अशोक जैन , ऋतुराज शर्मा , अंजली पटनायक , ज्योति ठाकुर , ज्योति सेन , सरोज टहनगुरिया , पिंकी सिंहा , किरण भोसले , आर डी कोरी , प्रशांत क्षीरसागर , सतीश सोनकर , उत्तमचंद कोचर ( जैन ) , डॉ पन्ना लाल मैशिया एवं अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सुश्री नीता चौरसिया ने किया उपस्थित जनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी
शिक्षक दिवस 
भारत में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

शिक्षक हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमें केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, संस्कार, मेहनत, ईमानदारी और सही मार्ग पर चलने की सीख भी देते हैं। वे हमारी प्रतिभा को पहचानकर हमें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
शिक्षक को समाज का मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माता कहा जाता है, क्योंकि आज के विद्यार्थी ही कल देश का भविष्य बनते हैं। इसलिए हमें अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और उनकी दी हुई सीख को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

“गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है।”

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3