*पंडित लखन लाल मिश्रा की जयंती पर स्कूली बच्चों को कराया गया नेवता भोज*

*पंडित लखन लाल मिश्रा की जयंती पर स्कूली बच्चों को कराया गया नेवता भोज*

*पंडित लखन लाल मिश्रा की जयंती पर स्कूली बच्चों को कराया गया नेवता भोज*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 
*पंडित लखन लाल मिश्रा की जयंती पर स्कूली बच्चों को कराया गया नेवता भोज*
खरोरा। 
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखन लाल मिश्रा की जयंती के अवसर पर 24 सितंबर को नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने मूरा एवं मूरा खदान स्थित शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए नेवता भोज का आयोजन कराया।
इस अवसर पर ज्ञानेश्वर प्रसाद मिश्रा, पीयूष मिश्रा एवं अमित मिश्रा ने विद्यार्थियों को अमर शहीद पंडित लखन लाल मिश्रा के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को
 ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही सभी बच्चों को उपहार स्वरूप स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल मूरा के प्राचार्य संतोष शर्मा सहित व्याख्याता श्रीमती गुलाब विश्वकर्मा, राजकुमार शुक्ला, शांतनु बर्मन, शिक्षिका श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती मीना सिरमौर, श्रीमती यशोदा वर्मा, श्रीमती रोहिणी मनहरे, प्रधान पाठक सुबे सिंह ध्रुव, कृष्ण कुमार वर्मा, श्रीमती
 खेमिन ध्रुव, मोहित कुर्रे एवं राम नारायण साहू उपस्थित रहे।
इसके अलावा शाला के पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष जगदीश वर्मा तथा पूर्व में बिरझू राम नायक के जन्मदिवस पर नेवता भोज कराने वाले विनोद कुमार नायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बसंत धीवर, प्रेमशिला पाल एवं ब्रह्माकुमारी वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. व्यास नारायण आर्य ने किया। नेवता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3