रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*निर्णायक समिति ने किया गणेश पंडालों का निरीक्षण*
खरोरा। युवा विचार संस्थान द्वारा आयोजित श्री गणेश झांकी उत्सव 2026 के अंतर्गत गठित निर्णायक समिति ने नगर के विभिन्न गणेशोत्सव पंडालों का निरीक्षण किया। समिति के सदस्यों ने अलग-अलग पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा, झांकियों की सजावट, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान निर्णायक समिति ने गणेशोत्सव समितियों द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया। पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, आकर्षक सजावट तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को भी देखा गया।
इस अवसर पर युवा विचार संस्थान के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से गणेशोत्सव समितियों द्वारा उत्सव के लिए की गई उत्कृष्ट तैयारियों एवं दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।