रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*खरोरा में सामूहिक रूप से सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’*
खरोरा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण का नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 12 में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद पुनेन्द्र पाध्याय के निज निवास में किया गया, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ कार्यक्रम सुना।
नगर पंचायत खरोरा के पूर्व अध्यक्ष एवं ‘मन की बात’ के जिला प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमीन खान उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री चंद्रकुमार डडसेना, दीपक धनकर, पंचराम यादव, देवेंद्र पाध्याय, कन्हैया यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण करने के साथ ही सरल ऐप के माध्यम से कार्यक्रम से संबंधित फोटो भी अपलोड किए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और आपसी चर्चा भी की।