*डीजे की धुन और गाजे-बाजे के साथ भरुवाडीह कला में हुआ भव्य गणेश विसर्जन, युवक-युवतियां जमकर थिरके*

ग्राम भरुवाडीह कला में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। डीजे की धुन, गाजे-बाजे और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई, वहीं युवक-युवतियां एवं श्रद्धालु डीजे की भक्तिमय धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। गणेश विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य हीरा सिंह वर्मा, दिले राम वर्मा, काविस साहू सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता निभाते हुए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया और गणेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3