*अक्षर प्रेरणा सम्मान 2026* से अलंकृत - राम कुमार प्रजापति
प्रेरणा साहित्य समिति बालोद के संयोजकतत्व एवं आयोजकतत्व में भव्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के ऐसे महानुभुति स्व. बिसंभर यादव *मरहा* स्मृति साहित्य अलंकरण एवं सम्मान समारोह 2026 का आयोजन *गंगा मैया प्रांगण झलमला* में संपन्न हुई ।
बालोद जिला के आदिवासी विकासखंड वनांचल क्षेत्र के दूरस्थ गांव में बसे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूररडोंगर के व्याख्याता रामकुमार प्रजापति एवं उनके जीवन संगिनी श्रीमती सीता प्रजापति को *अक्षर प्रेरणा सम्मान* मंचासीन मुख्य अतिथि *छंद के छ परिवार* के संस्थापक श्री अरुण निगम जी साहित्यकार विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ के लोक गायक राज्यपाल, राष्ट्रपति पुरस्कृत श्री सीताराम साहू *श्याम*, जीवन यदु राही के सुपुत्र संकल्प यदु , श्री बलदाऊ साहू वरिष्ठ साहित्यकार, डुमन लाल ध्रुव साहित्यकार धमतरी एवं अध्यक्षता कर रहे तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष, प्रेरणा साहित्य समिति के संरक्षक एवं प्रेरणा स्रोत साथ ही राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षाविद् श्री जगदीश देशमुख जी, के कर कमलों द्वारा फ्रेमयुक्त आकर्षक प्रशस्ति पत्र, शाॅल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह मोमेंटो एवं मयारू के मया डाॅ गंधर्व द्वारा लिखी हुई पुस्तक भेंटकर उनके शिक्षकीय जीवन की शैक्षिक उपलब्धि, समाज एवं साहित्य सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
राम कुमार प्रजापति जो कि अंग्रेजी भाषा के व्याख्याता हैं वे अपनी नियमित कक्षा अध्यापन छोटे-छोटे तथ्य एवं उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को सीखना, साथ ही साथ ऑनलाइन शिक्षण, कमज़ोर विद्यार्थी को विशेष रूप से दक्ष करने हेतु निरन्तर उत्कृष्ट कार्य करते हुए, समय-समय पर बच्चों के घर पर संपर्क कर, पालकों से बात कर समस्या समाधान करने का प्रयास करते है।
शिक्षण को रुचिकर एवं उत्कृष्टता प्रदान करने हेतु नवाचार, तकनीकी वातावरण का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता पर सतत् चिंतन मनन करते हुए, सामाजिक मंच, मानस मंच पर संचालन का बखूबी निर्वहन करते हैं । अक्षर प्रेरणा सम्मान के पूर्व कई मंचों से अलंकृत हो चुके हैं।
इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था के प्राचार्य बी.के.बहुरूपी, वरिष्ठ व्याख्याता काशीराम सोरी, केशव मानकर, संजय बंजारे , ओमन मारकंडे, आर एस तिवारी, सुमन बंजारे , बीरम मसियारे, छलना सहारे, बलिहार सिंह खरे एवं समस्त शिक्षक बंधु समाज साथ ही राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता एवं शैक्षिक सलाहकार धर्मेन्द्र कुमार श्रवण सेजेस खलारी एवं परिवार के सदस्य सीता प्रजापति, आर डी प्रजापति, एच आर कुम्भकार, भुवेंद्र साहू, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, सुरडोगर राजेश साहू, केशव मानकर, नितिन यादव, सी एल दावरे, विनोद चुरेंद्र एवं शाला परिवार और परिजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।