*बिना प्रामाणिक दस्तावेज के गंभीर आरोप लगाने वाले यूट्यूबरों पर हो कड़ी कार्रवाई - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना पर्याप्त सत्यापन,प्रमाण और दस्तावेज के किसी व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाकर समाचार अथवा वीडियो प्रसारित करने वालों के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता लोकतंत्र की ताकत है, लेकिन इस स्वतंत्रता की आड़ में प्रमाणहीन आरोप,चरित्रहनन और ब्लैकमेलिंग को संरक्षण नहीं दिया जा सकता।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि कुछ लोग यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पत्रकारिता का माध्यम बनाकर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगा देते हैं। जब उनसे आरोपों के समर्थन में प्रमाण और दस्तावेज मांगे जाते हैं तो कई बार उनके पास दावों को साबित करने के लिए ठोस सामग्री तक उपलब्ध नहीं होती।यदि कोई व्यक्ति स्वयं यह स्वीकार करता है कि उसके पास अपने गंभीर आरोपों के समर्थन में प्रामाणिक दस्तावेज या सत्यापित तथ्य नहीं हैं, तो ऐसे मामले को शासन-प्रशासन को सामान्य सोशल मीडिया विवाद मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।यूट्यूब चैनल बना लेना किसी को कानून से ऊपर नहीं कर देता। पत्रकारिता के नाम पर किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना, बिना सत्यापन के आरोपों को तथ्य की तरह प्रस्तुत करना और उसके बाद जवाब मांगने पर प्रमाण देने से बचना गंभीर विषय है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसे मामलों में शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध वीडियो, दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही हैं तो प्रमाण सामने आने चाहिए और यदि आरोप झूठे अथवा जानबूझकर भ्रामक पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3