बेमेतरा:-कोटवारी सेवा भूमि को लेकर आशीष छाबड़ा ने जांच की मांग की
मेघू राणा बेमेतरा:-बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा जिला मुख्यालय के पटवारी हल्का नंबर 27 कोबिया स्थित कोटवारी/ सेवा भूमि के विक्रय किए जाने को लेकर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने मांग की है कि कोबिया सहित अन्य ग्रामो की भी कोटवारी भूमि जिन्हें सेवा भूमि कहा जाता है का अवैध रूप से विक्रय किए जाने एवं रजिस्ट्री किए जाने के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है जिसकी जांच की जाए तथा संबंधित दोषियों पटवारी पर कार्यवाही की जाए पूर्व विधायक ने बताया कि ग्राम कोबिया जो अब वर्तमान में बेमेतरा नगर पालिका का वार्ड हो चुका है जहां कोटवार नियुक्त करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है वहां पर पूर्व में कोटवार को दी गई सेवा भूमि को विक्रय कर दिया गया है इसमें तत्कालीन राजस्व विभाग के अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध रही है जिसकी जांच किया जाना आवश्यक है और यह शिकायत एकमात्र कोबिया कि नहीं है बल्कि अन्य जगहों से भी इसी तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही है इसलिए आवश्यक है कि इसकी जांच की जाए और दोषियों को दंड दिया जाए जिसे लेकर उन्होंने बेमेतरा जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है और कार्यवाही की मांग की है।