*तीज पर्व पर मातृशक्ति सम्मेलन में दिखा महिलाओं का हुनरप्रतियोगिताओं में माताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, पूजा वर्मा ने तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान*

*तीज पर्व पर मातृशक्ति सम्मेलन में दिखा महिलाओं का हुनरप्रतियोगिताओं में माताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, पूजा वर्मा ने तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान*

 *तीज पर्व पर मातृशक्ति सम्मेलन में दिखा महिलाओं का हुनरप्रतियोगिताओं में माताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, पूजा वर्मा ने तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान*
प्रेस विज्ञप्ति
 *तीज पर्व पर मातृशक्ति सम्मेलन में दिखा महिलाओं का हुनर
प्रतियोगिताओं में माताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, पूजा वर्मा ने तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान* 
डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल चंगोरी में तीज पर्व के अवसर पर मातृशक्ति सम्मेलन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी योग्यता और प्रतिभा को छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति समाज और दुनिया के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और आज महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। प्रतियोगिताओं में आरोही एवं आर्वी वर्मा की माता तथा कठिया निवासी पूजा वर्मा ने उत्कृष्ट
 प्रदर्शन करते हुए तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया और मुख्य अतिथि स्वाति वर्मा के करकमलों से पुरस्कार प्राप्त किया। पूजा वर्मा ने कहा कि वे स्कूल समय से ही इस तरह के आयोजनों में भाग लेती रही हैं और प्रतियोगिता में सफलता मिलने से पूरा स्कूल परिवार उत्साहित हुआ। वहीं प्रिंसेस दास की माता रवीता दास ने ऑलराउंडर प्रतियोगिता में द्वितीय तथा निष्ठा की माता पूनम, कठिया निवासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अल्का वर्मा, भुनेश्वरी वर्मा, रामेश्वरी साहू सहित अन्य माताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। माताओं ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर कराने का
 आग्रह शाला परिवार से किया। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने मातृशक्ति सम्मेलन के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी माताओं एवं शाला परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करते हैं। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल दीपा पांडे, सोनिया खत्री, सरस्वती साहू, गरिमा वर्मा, भानुप्रिया, किरण टंडन, पूजा वर्मा, धनेश्वरी, लिशा एवं सतीश सेन सहित शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3