सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में नमामि भारतम सामूहिक वन्दे मातरम् में उपस्थित रहे देश के मुखिया

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में नमामि भारतम सामूहिक वन्दे मातरम् में उपस्थित रहे देश के मुखिया

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में नमामि भारतम सामूहिक वन्दे मातरम् में उपस्थित रहे देश के मुखिया
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में नमामि भारतम सामूहिक वन्दे मातरम् में उपस्थित रहे देश के मुखिया

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आज दिनांक 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित नमामि भारतम सामूहिक वन्दे मातरम् गायन के 150 वीं वर्षगांठ पर नमामी भारतम सामूहिक वन्दे मातरम् गायन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा मां सरस्वती भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया तत्पश्चात कक्षा द्वादश के बहनो द्वारा सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी उसके बाद सामूहिक वन्दे मातरम् गायन किया गया।श्री मानिक लाल साहू जी ने वन्दे मातरम् के परिचय एवं प्रस्तुतिकरण देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वन्दे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ के लगभग 1500 स्थानों पर 5 लाख का लक्ष्य सामूहिक वन्दे मातरम् गायन विश्व कीर्तिमान रखने जा रहा है, वन्दे मातरम् भारत माता की दिव्य वंदना है।श्री निलेश अग्रवाल जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति की परम्परा है,यह हमारे जीवन को आदर्श बनाता है‌। मुख्य अतिथि आदरणीय विष्णु देव साय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन सिखाता है हम जब पढ़ाई करते थे तब सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय नहीं थे बल्कि मेरे बच्चो ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पढ़ाई की है इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रोहिणीपूरम विद्यालय को विभिन्न निर्माण कार्य हेतु 50 लाख की स्वीकृति प्रदान किए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय विष्णु देव साय जी(मुख्यमंत्री - छत्तीसगढ़ शासन), विशिष्ट अतिथि आदरणीय राजेश मूणत जी(विधायक - रायपुर पश्चिम विधानसभा),इसके अलावा आदरणीय राघवेन्द्र सिंह ठाकुर जी(अध्यक्ष - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति), आदरणीय निलेश अग्रवाल जी (सचिव - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति),डा.अजय कुलश्रेष्ठ जी (उपाध्यक्ष - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति), आदरणीय मयंक बैस जी(कोषाध्यक्ष - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति), आदरणीय अवधेश दानी जी (सहसचिव - मां सरस्वती बाल कल्याण समिति), आदरणीय मानिक लाल साहू जी (सह प्रांत प्रमुख - सरस्वती शिक्षा संस्थान), आदरणीय आंशु चंद्रवंशी जी(पार्षद), श्रीमती उत्तरा वर्मा (विद्यालय के प्राचार्य ), श्री गिरीश चंद्र वर्मा जी (विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य)समस्त आचार्यगण, अभिभावकगण पूर्व छात्र एवं धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वन्देमातरम के सामुहिक गायन में हिस्सा लिया। देशभक्ति से जुड़े इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित कर शांति मंत्र के साथ समापन किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3