प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा को नमन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा को नमन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा को नमन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा को नमन

सेक्टर-2 शिव मंदिर आशीर्वाद में 1001 दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन
भिलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए सेक्टर-2 स्थित शिव मंदिर आशीर्वाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पूर्व मंडल महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देश के प्रति किए गए कार्यों एवं दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। महिला मोर्चा की ओर से 1001 दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई तथा सेवा के संकल्प के साथ उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती श्यामा सिंह जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्रीमती सरोज जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला नायडू जी, महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी जोशी जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती यशोदा साहू जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषाक्षीरसागर सागर जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोनी जी, श्री प्रशांत क्षीरसागर जी, कार्यकर्ता रानी जी सहित पूर्व मंडल महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सेवा भावना को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

सेक्टर-2 शिव मंदिर आशीर्वाद की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हर-हर महादेव! 🇮🇳🙏

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3