बेमेतरा:-अमोरा के स्कूलों में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन पर 'एक दीया आशीर्वाद का' कार्यक्रम में बच्चों व ग्रामीणों ने ली 'विकसित भारत' की शपथ

मेघू राणा नवागढ़/बेमेतरा:क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा और राष्ट्रप्रेम की अनूठी अलख देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में विकासखंड नवागढ़ के संकुल केंद्र मेहना के अंतर्गत संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा एवं पी एम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अमोरा में 17 सितंबर 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 'एक दीया आशीर्वाद का' कार्यक्रम का
 गरिमापूर्ण एवं भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रीय चेतना जागृत करना और देश के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराना था।विकसित भारत के लिए बच्चों ने उठाई आवाज ली शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ सहभागिता दर्ज की। इस दौरान देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।
 कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों, शिक्षकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहने की सामूहिक शपथ ली। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर और दीप प्रज्वलित कर देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की रही सराहनीय भूमिका इस वृहद कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी घोरहा ग्राम पंचायत सरपंच श्री धनंजय वर्मा की मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक भूमिका रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए प्रधानमंत्री के विजन पर चलने के लिए प्रेरित किया।
 विद्यालय की प्रभारी प्रधानपाठक श्रीमती समता के कुशल नेतृत्व में सभी शैक्षणिक स्टाफ और शाला प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों ने इस पूरे आयोजन की कमान संभाली और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन और प्रेरणादायी अवसर पर विद्यार्थियों का हौसला और उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से दिनेंद्र साहू पुष्पलता साहू, श्याम कुमार सोनी, ओमनारायण वर्मा, अमित वर्मा, भाग्यलक्ष्मी वर्मा, भारती साहू, भरत लाल साहू और विदेशी ध्रुव शामिल थे। इसके साथ ही शाला प्रबंधन समिति (SMC) के समस्त पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहकर इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम के साक्षी बने। अंत में शाला परिवार द्वारा सभी आगंतुकों और सहभागी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3