*खरोरा में 26 सितंबर को होगा श्री गणेश झांकी उत्सव, तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा*

*खरोरा में 26 सितंबर को होगा श्री गणेश झांकी उत्सव, तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा*

*खरोरा में 26 सितंबर को होगा श्री गणेश झांकी उत्सव, तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*खरोरा में 26 सितंबर को होगा श्री गणेश झांकी उत्सव, तैयारियों का पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा*
खरोरा। 
खरोरा में 26 सितंबर को आयोजित होने वाले श्री गणेश झांकी उत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन और आयोजक समिति युवा विचार संस्थान के पदाधिकारियों के बीच आवश्यक चर्चा हुई।
इस दौरान रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास सिन्हा, सीएसपी विरेंद्र चतुर्वेदी एवं खरोरा थाना प्रभारी विद्या भूषण भारद्वाज उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सिन्हा ने आयोजन स्थल एवं झांकी मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने झांकी उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे आयोजन के दौरान सतत निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस प्रशासन एवं आयोजक समिति के बीच हुई इस चर्चा का उद्देश्य श्री गणेश झांकी उत्सव को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3