राज्यपाल रमेन डेका ने जुबीन गर्ग को पहली पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने असम के प्रख्यात गायक एवं सांस्कृतिक हस्ताक्षर जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि जुबीन गर्ग की अनोखी आवाज़, कालातीत गीत और असाधारण रचनात्मक प्रतिभा ने असमिया संगीत और संस्कृति को देश-दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग भले ही आज हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी कालजयी रचनाएं और गायकी हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में अमर रहेंगी।
कला जगत में जुबीन गर्ग के योगदान को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3