रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*संकल्प साहित्य की पावस काव्य गोष्ठी संपन्न*
-----------------
खरोरा
साहित्य और मातृभाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संकल्प साहित्य परिषद, तिल्दा-नेवरा की मासिक काव्य गोष्ठी छ.ग. मनवा कुर्मी क्षत्रीय समाज छात्रावास में आयोजित की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता त्रिभाषी कवि ( हिन्दी,अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी),एवं परिषद के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी वर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी सम्माननीय साहित्यकारों ने काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को अपनी रचनाओं से आनंदित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष नायक( सिनोधा)ने किया।गोष्ठी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 20 साहित्यकारों ने भाग लिया। प्रमुख साहित्यकारों में श्री जुगेश चंद्र दास - (अध्यक्ष मधुकलश साहित्य परिषद कोसरंगी खरोरा ),टापलाल वर्मा(सचिव),यशवंत वर्मा - (कोषाध्यक्ष) तुलसी नेवरा, मोहन लाल वर्मा (सह सचिव) अल्दा ,डॉ. सुभाष शर्मा (वरिष्ठ साहित्यकार)तिल्दा, डॉ. ईतवारी राम निषाद -(बेमता), डॉ. कृष्ण कुमार वर्मा (राष्ट्रीय कवि केसदा ),चंद्रहास सेन (वरिष्ठ साहित्यकार कोसरंगी),नरेन्द्र वर्मा "अरमान"- (नवापारा),सुश्री जागृति बघमार (तिल्दा),अशोक दास (गज़लकार कोसरंगी ),गणेश राम वर्मा( सिनोधा), उमाशंकर यदु (युवा कवि नेवरा),जितेन्द्र कन्नौजे (बनसांकरा ) , तिलक राम ध्रुव (झिरिया),अशोक धीवर "जलक्षत्री" (छंदकार) तुलसी, तारन साहू (नगपुरा नेवरा),एवं संजय साहू (बेमता) शामिल रहे।
सभी रचनाकारों ने पावस विषय, देशभक्ति,छत्तीसगढ़ी अस्मिता,सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही एवं वे गीत, गज़ल, छंदों की वर्षा से सराबोर हो आनंदित होते रहे।
परिषद के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुक साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की मासिक गोष्ठियां नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।