शासकीय प्राथमिक शाला बोकरामुडा खुर्द में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
शासकीय प्राथमिक शाला बोकरामुडा खुर्द में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बोकरामुडा खुर्द में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम के ब्रह्मदेव मांझी
उपसरपंच जीवन मांझी और गांव के सभी लोगों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता एवं वीर शहीदों को नमन किया
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से जुड़े गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया
। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया
बोकरामुडा गांव से जीवन मांझी जी कि ख़बर