*स्वतंत्रता दिवस पर छड़िया में दिखा देशभक्ति का उल्लास, हेमराज वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को लगातार छठे वर्ष दी प्रोत्साहन राशि*

*स्वतंत्रता दिवस पर छड़िया में दिखा देशभक्ति का उल्लास, हेमराज वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को लगातार छठे वर्ष दी प्रोत्साहन राशि*

 *स्वतंत्रता दिवस पर छड़िया में दिखा देशभक्ति का उल्लास, हेमराज वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को लगातार छठे वर्ष दी प्रोत्साहन राशि*
प्रेस विज्ञप्ति 
 *स्वतंत्रता दिवस पर छड़िया में दिखा देशभक्ति का उल्लास, हेमराज वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को लगातार छठे वर्ष दी प्रोत्साहन राशि* 
 शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला छड़िया में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच सरिता उगेन्द्र देवांगन ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की आजादी के महत्व को स्मरण किया। समारोह का विशेष आकर्षण गांव के समाजसेवी हेमराज वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि रही। उन्होंने प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कक्षा पहली से आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों में प्रथम,
 द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 301 रुपये, 201 रुपये एवं 101 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की यह पहल हेमराज वर्मा द्वारा लगातार छठवें वर्ष की जा रही है। उनकी इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ-साथ मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उपसरपंच मीना वर्मा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मीना धीवर, समस्त पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से शिक्षक
 तारकेश्वर कुमार धीवर, भारती तांती, सुनीता तथा प्राथमिक विद्यालय की प्रधान पाठक शांता पठारे सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि
 स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और समारोह का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ देशप्रेम, अनुशासन, जिम्मेदारी और अच्छे नागरिक बनने की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवी हेमराज वर्मा द्वारा लगातार छठवें वर्ष
 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की ऐसी पहल निश्चित रूप से प्रेरणादायी है और इससे अन्य लोगों को भी सामाजिक दायित्व निभाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर वातावरण को उत्साह और राष्ट्रप्रेम से भर दिया। समारोह का समापन उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3