*दुर्ग निगम में तत्काल करें आयुक्त की नियुक्ति, प्रशासनिक शिथिलता से विकास कार्य प्रभावित – डॉ. प्रतीक उमरे*

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग नगर निगम में आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तत्काल पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण शहरी निकाय का संचालन लंबे समय तक प्रभारी व्यवस्था के भरोसे चलने से इसका सीधा दुष्प्रभाव शहर के विकास,जनसुविधाओं और नागरिक सेवाओं पर पड़ रहा है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि नगर निगम दुर्ग में नियमित आयुक्त के अभाव में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है।शहर में सड़क,नाली,पेयजल,सफाई,स्ट्रीट लाइट,भवन अनुज्ञा, राजस्व वसूली सहित कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी स्पष्ट नेतृत्व के अभाव में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति का सामना कर रहे हैं।यदि समय रहते नियुक्ति नहीं की गई तो विकास कार्य और अधिक प्रभावित होंगे तथा आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता न केवल विकास को प्रभावित करती है बल्कि आम नागरिकों के विश्वास को भी कमजोर करती है।नगर निगम केवल कार्यालय नहीं,बल्कि लाखों नागरिकों की दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी संस्था है।ऐसे में इसका संचालन स्थायी और जवाबदेह प्रशासनिक नेतृत्व के बिना नहीं किया जा सकता।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह किया कि दुर्ग नगर निगम में आयुक्त की तत्काल नियुक्ति की जाए,ताकि लंबित विकास कार्यों को गति मिल सके,नागरिक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों तथा शहर के विकास की रफ्तार दोबारा पटरी पर लौट सके।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3