*निःशुल्क मेमोरी सेमीनार व स्पोकन इंग्लिश क्लास का शुभांरभ*

*निःशुल्क मेमोरी सेमीनार व स्पोकन इंग्लिश क्लास का शुभांरभ*

*निःशुल्क मेमोरी सेमीनार व स्पोकन इंग्लिश क्लास का शुभांरभ*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
 लोकेशन खरोरा 

*निःशुल्क मेमोरी सेमीनार व स्पोकन इंग्लिश क्लास का शुभांरभ*
खरोरा 
समीपस्थ ग्राम तुलसी नेवरा में विगत कुछ सप्ताहों से निःशुल्क स्पोकन इंग्लिश का क्लास एवं पर्सनाल्टी डेवपमेन्ट का सेमीनार आयोजन किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े जोर शोर से सम्मिलित होकर इस आयोजन का लाभ उठा रहे हैं। यह क्लास सुबह 10 से 11 बजे तक प्रत्येक रविवार को संचालित हो रही है। यह क्लास हर्षिता जनसेवा फाउण्डेशन (एनजीओ) व्दारा संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजक फाउंडेशन के डायरेक्टर अशोक कुमार धीवर जो कि इन्दौर से श्रेष्ठ
 एनजीओ एवं परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित है एवं जिनकी दस साहित्य प्रकाशित हो चुकी है, ने बताया कि इस संस्था में प्रत्येक माह के 1 तारीख को सुबह 8 से 10 तक स्वास्थ शिविर का भी आयोजन किया जावेगा। विद्यार्थियों के बौध्दिक विकास के लिए मेमोरी पॉवर व ब्रेनपॉवर का सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है तथा आने वाले हप्तों में डॉक्टर, इंजीनियर, स्कूल, कॉलेज टॉपर,
 डिप्टी कलेक्टर आदि व्यक्तियों को इस क्लास में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जावेगा ताकि पाँचवी से कॉलेज तक के विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। कॉलेज पढ़ चुके विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन शिविर भी लगाया जावेगा। संचालक ने बताया कि तिल्दा नेवरा नगर में भी 6 सितम्बर से प्रत्येक रविवार को शाम 4 से 5 बजे इस सेमीनार का आयोजन किया जावेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3