बेमेतरा:-भाजपा भिंभौंरी मंडल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

बेमेतरा:-भाजपा भिंभौंरी मंडल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

बेमेतरा:-भाजपा भिंभौंरी मंडल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
बेमेतरा:-भाजपा भिंभौंरी मंडल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
,राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा भिंभौंरी

कार्यक्रम मे विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे हुए सम्मिलित 
मेघू राणा भिंभौंरी, बेमेतरा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी भिंभौंरी मंडल द्वारा मंगलवार को भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता के संदेश के साथ निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए । हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा जय हिंद के गगनभेदी नारों से पूरा भिंभौंरी राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों में देश के प्रति सम्मान, गर्व और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, शौर्य, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अनगिनत संघर्षों और बलिदानों के बाद हमें यह गौरवशाली तिरंगा दिया है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल ध्वज फहराना नहीं, बल्कि हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि जब हर घर पर तिरंगा लहराता है, तब पूरा देश एक सूत्र में बंधा हुआ दिखाई देता है। यह अभियान हमें अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। विधायक श्री साहू ने सभी नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों, नारों और उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिहा, जिला महामंत्री श्री पोषण वर्मा, मंडल प्रभारी श्री हर्षवर्धन तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री सूर्यकांत वर्मा जी, मंडल महामंत्री श्री उत्तम देवांगन जी, नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री संदीप परगनिहा जी , युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश यादव जी, महामंत्री श्री दुर्गेश वर्मा जी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री काशीराम देवर जी, सहित सभी भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3