*मुड़पार में 12 अगस्त को होगी ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता*

*मुड़पार में 12 अगस्त को होगी ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता*

*मुड़पार में 12 अगस्त को होगी ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*मुड़पार में 12 अगस्त को होगी ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता*
खरोरा 
। ग्राम मुड़पार में हरेली पर्व के पावन अवसर पर 12 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे से ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन भाठ चौक मुड़पार में किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं दर्शकों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 4001 रुपये व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये व शील्ड, तृतीय पुरस्कार 2001 रुपये व शील्ड तथा चतुर्थ पुरस्कार 1001 रुपये व शील्ड रखा गया है। वहीं प्रवेश शुल्क 201 रुपये निर्धारित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों और समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी तथा खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान चोट लगने पर खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होगा।
समिति ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3