बेमेतरा:-मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा : आशीष छाबड़ा

मेघू राणा बेमेतरा।जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, बेमेतरा में छत्तीसगढ़ की महान समाजसेविका, जननेत्री एवं नारी सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित कांग्रेसजनों ने मिनीमाता जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी आशीष छाबड़ा ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हुए महिलाओं एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी का संघर्ष, सेवा भावना, सरल व्यक्तित्व और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर पहुंचाने की प्रेरणा देता है।
मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में प्राजंल तिवारी रश्मि मिश्रा सुमन गोस्वामी रवि रजक ललित विश्वकर्मा मनोज शर्मा निलेश ठाकुर मोहित वर्मा जनता साहू हेमिन यादव सहोदरा नवरंगे टोकेश्वर साहू जोगेंदर छाबड़ा नारायण छाबड़ा गुरेंद्र वर्मा शुभम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3