बेमेतरा:-स्वतंत्रता दिवस पर विधायक दीपेश साहू ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों और महापुरुषों को किया नमन
बेमेतरा:-स्वतंत्रता दिवस पर विधायक दीपेश साहू ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, वीर शहीदों और महापुरुषों को किया नमन
मेघू राणा बेमेतरा :- बेमेतरा मे 80 वें 15 अगस्त,स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपने निवास कार्यालय, पांडे तालाब, निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी, भारत माता चौक तथा भाजपा कार्यालय, बेमेतरा में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों के साथ राष्ट्रगान में भाग लिया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, छात्र-छात्राएँ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी स्थानों पर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया।
विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन असंख्य वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण करने का पवित्र अवसर है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में गर्व के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करते हुए भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान दे।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का आधार बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा है और हम सभी को मिलकर बेमेतरा तथा छत्तीसगढ़ के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विधायक दीपेश साहू ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रहित में सदैव एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिंह रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा प्रनीश रजक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन राजू देवांगन राकेश मोहन शर्मा सावित्री रजक कमलेश वर्मा नंदू राठी मोंटी साहू पार्षद विकास तंबोली नीतू कोठारी सिमरन ताम्रकार,चांदनी रोशन दत्त आकिब मलकानी भाजपा नेत्री ललित साहू अमेरिका निर्मलकर ममता साहू मीनू पटेल डॉ डामीन वर्मा दीनानाथ साहू ओमेशवारी साहू पिंकी नेम गुप्ता निधि दुबे शीलू साहू रीना साहू सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेl