*प्रेस विज्ञप्ति*
*युवा कांग्रेस ने राजहरा के अस्तित्व बचाने भरी हुंकार , सैकड़ों युवाओं संग निकाली बाइक रैली*
दल्ली राजहरा ,
लौह अयस्क नगरी के नाम से मशहूर राजहरा के पहाड़ों से भिलाई स्टील प्लांट के द्वारा लौह अयस्क निकाल कर अरबों का लाभ अर्जित किया गया , पर इस नगर में वादे अनुसार खनिज न्यास के पैसों से किसी प्रकार का कोई विकास नहीं हुआ , शिक्षा , स्वास्थ , रोजगार हर क्षेत्र में शासन प्रशासन एवं बीएसपी के उदासीन रवैए के खिलाफ युवा कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैकड़ों के संख्या में उपस्थित युवाओं संग निकाली विशाल बाइक रैली ।
वर्तमान युवा कांग्रेस बालोद के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत बोक्डे के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष परितोष हंसपाल , अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक श्रीवास्तव , विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी के आशीष , महासचिव आदिभ भगत , जसविंदर गिल , युकां इंटक विभाग अध्यक्ष सनी जायसवाल , प्रशांत राव , जावेद खान , शुभम पिपरे , आकाश सिंग संग सैकड़ों युवाओं ने राजहरा के अस्तित्व को बचाने के नारों और देशभक्ति के नारों से साथ देश को मिली आजादी के 80वी सालगिरह पर हर्षोल्लास के साथ शहर के मार्ग में बाइक रैली निकाला ।
बाइक रैली में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर , मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह , वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद तिवारी , साहिल , नमन झा , रूबल , सुमित , निहाल , नोमेश रामटेके , सिद्धार्थ , अमन ,सुधीर , श्री राम , शेरोन राम , महेंद्र एवं सैकड़ों संख्या में युवा उपस्थित रहे ।
*कार्यक्रम में पहले महाराष्ट्र मंडल चौक में राष्ट्रपिता पूजनीय श्री महात्मा गांधी जी की तेलचित्र में माल्यार्पण कर ध्वजारोहण पश्चात नगर भ्रमण किया गया जिसके बाद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकाडे के द्वारा युवाओं को रोजगार की मांग के साथ इस महीने के 30 तारीख को विशाल सभा एवं चक्काजाम करने का हुंकार भरा और ये संदेश दिया कि अब नगर के अस्तित्व की लड़ाई सभी को लडऩा है जहां चरणबद्ध तरीके से इस नकारा सरकार और शासन तथा बीएसपी के खिलाफ पहले युवाओं के रोजगार , केंद्रीय विद्यालय और 100 बिस्तर अस्पताल जैसे बहुप्रतीक्षित माँगों के साथ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा ।।*