तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह से मिले जनपद पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य।
बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जिनका उपचार जारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर खुमान वर्मा ने पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी से सौजन्य भेंट कर उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान से कामना की।
तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे, तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिनका उपचार जारी है और उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है।