प्रभारी प्राचार्य औंधी वि, ख, पाटन जिला दुर्ग द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला शिक्षकों को मानसिक प्रताड़ना का मामला
प्रेस विज्ञप्ति
प्रति संपादक महोदय
हरिभूमि/पत्रिका
दैनिक भास्कर/नवभारत
समस्त वेब न्यूज
====================================
प्रभारी प्राचार्य औंधी वि, ख, पाटन जिला दुर्ग द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला शिक्षकों को मानसिक प्रताड़ना का मामला
प्रभारी प्राचार्य उमा कोमरा एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य ममता सामल द्वारा लगातार पूर्व माध्यमिक शाला औंधी के शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है निरीक्षण के नाम पर लगातार परेशान किया जा रहा है प्राचार्य के व्यवहार से शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर किया मामले कि शिकायत उच्च अधिकारियों से किया गया शिक्षकों को पढ़ाने नहीं आता कहकर अपमानित प्रताड़ित किया जा रहा है वेतन रोकने कि धमकी दिया जा रहा है कक्षा में अध्यापन कार्य के दौरान हाई स्कूल के शिक्षकों भेज रहे हैं एक विज्ञान सहायक को भेज रहे हैं पूरे 40से 50मिनट तक निरीक्षण के नाम से शिक्षकों को मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं खुद भी आकर कक्षा को पढ़ाई के दौरान बाधित कर रहे हैं
प्रधान पाठक के अधिकारों का हनन किया जा रहा है शाला मर्ज हो गया है कहकर शिक्षक को सहयोग करने के स्थान पर अपमानित किया जाता रहा है प्रभारी प्राचार्य उमा कोमरा और सेवा निवृत प्राचार्य ममता सामल के व्यवहार से नाराज होकर शिक्षकों ने इसका विरोध किया मामले को संज्ञान में लेकर शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे ने इसे गंभीर अपराध कहा शिक्षकों के योग्यता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने वाला मामला करार दिया तत्काल विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई करने उच्च अधिकारियों से आग्रह किया।