तिल्दा नेवरा में तिरंगा यात्रा मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित।

तिल्दा नेवरा में तिरंगा यात्रा मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित।

तिल्दा नेवरा में तिरंगा यात्रा मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा 
9424211900
तिल्दा नेवरा में तिरंगा यात्रा मंत्री टंक राम वर्मा हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा शहर में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा बीएनबी हाई स्कूल के पास से निकाली गई जो कि गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए सिंधी कैंप, बनियापारा, स्टेशन चौक होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर समाप्त हुई।
 इस बीच बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे और देशभक्ति नारे गूंज रहे थे,कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, भाजपा नेता राम पंजवानी विशेष रूप से उपस्थित थे जो तिरंगा यात्रा में आगे आगे चल रहे थे, स्कूली छात्र-छात्राएं विभिन्न वेशभूषाओं में ट्रैक्टर पर सवार थे, साथ ही तिल्दा नेवरा के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर पैदल उक्त प्रमुख मार्गो से देशभक्ति नारेबाजी करते हुए चल रहे थे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को
 संबोधित करते हुए कहा की तिरंगा झंडा देश की आन बान और शान है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, और उन्होंने समस्त नगर व क्षेत्र वासियों से अपील कर कहा कि अपने-अपने घरों में आवश्यक रूप से तिरंगा झंडा फहराएं उन्होंने तिरंगा झंडा के तीनों रंग के स्वरूप का उदाहरण भी दिया, उन्होंने कहा कि कल 15 अगस्त है और तिरंगे झंडे का अपमान कही पर न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने इस तिरंगा यात्रा में उपस्थित समस्त जनों का आभार माना।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षद्वय मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा, जिला पंचायत के सभापति स्वाति वर्मा, पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, जयेश पैकरा, सतीश निषाद, ईश्वर यदु, भाजपा नेता दीपक शर्मा, रमेश रिंकू अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा अनिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दिनेश साहू , विनोद नेताम, लक्ष्मी चंद नागवानी , चंद्र कुमार पाटिल , दीपक वर्मा, पवन अग्रवाल, अनिल नायक, डॉ एलपी साहू, नंदनी खिचरिया, किरण वर्मा, प्रिया सिरमौर, सुधा चौबे,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, नगरीकगण, छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3