*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में उत्साह के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व*

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में उत्साह के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व*

*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में उत्साह के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व*
प्रेस विज्ञप्ति 
 *शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में उत्साह के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व* 
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने विशेष उत्साह के साथ नाग पंचमी पर्व मनाया। इस अवसर पर शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं मैडम भारती तांती ने विद्यार्थियों को नाग पंचमी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नाग पंचमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। भारतीय परंपरा में नागों को प्रकृति और पर्यावरण के महत्वपूर्ण जीव के रूप में सम्मान दिया जाता है तथा इस दिन नाग देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की जाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्व से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं के प्रति दया, संरक्षण और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने का संदेश भी दिया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3