*स्वतंत्रता दिवस की सौगात: राजहरा महिला समाज ने स्कूल को दिए 5 एयर कूलर, छत निर्माण के लिए भी दी आश्वासन*

*स्वतंत्रता दिवस की सौगात: राजहरा महिला समाज ने स्कूल को दिए 5 एयर कूलर, छत निर्माण के लिए भी दी आश्वासन*

*स्वतंत्रता दिवस की सौगात: राजहरा महिला समाज ने स्कूल को दिए 5 एयर कूलर, छत निर्माण के लिए भी दी आश्वासन*
*स्वतंत्रता दिवस की सौगात: राजहरा महिला समाज ने स्कूल को दिए 5 एयर कूलर, छत निर्माण के लिए भी दी आश्वासन*  
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटागांव के छात्र-छात्राओं को राजहरा महिला समाज की ओर से बड़ी सौगात मिली है। गर्मी के दिनों में बच्चों को पढ़ाई में होने वाली परेशानी को देखते हुए महिला समाज ने स्कूल को 5 नग एयर कूलर ससम्मान प्रदान किए हैं।

महिला समाज ने साथ ही स्कूल में प्रसारण कक्ष की छत निर्माण के लिए जीआई शीट एवं एंगल देने का आश्वासन भी दिया है। राजहरा महिला समाज की अध्यक्षा रेखा गहरवार ने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है। जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद, बीमारी में इलाज, गरीब बेटियों की शादी, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए सहायता के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं एवं ग्राम पंचायतों को बर्तन, म्यूजिक सिस्टम, दरी जैसी आवश्यक सामग्री समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं पुरुषों को ठंड से बचाने के लिए कंबल, चादर, गर्म कपड़े, मच्छरदानी, भोजन पैकेट जैसी अनगिनत सामग्री भी अब तक वितरित की जा चुकी है। ग्रामीण अंचलों में जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा दल्ली राजहरा के महिला समाज कार्यालय के पास कई वर्षों से आंगनवाड़ी स्कूल का संचालन भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

लोगों को शुद्ध और शत प्रतिशत मसाले उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला समाज द्वारा लघु मसाला उद्योग भी संचालित किया जा रहा है। यहां लागत मूल्य पर धनिया, मिर्ची, हल्दी एवं गरम मसाला उपलब्ध कराया जाता है।

कोटा गांव स्कूल में एयर कूलर देने का उद्देश्य है कि बच्चे गर्मी में बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरे मन से कर सकें। स्कूल की प्राचार्य योगेश कुमार धगट एवं व्याख्याता सीमा राजोरिया ने इस पुनीत कार्य के लिए महिला समाज के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है ।

एयर कूलर भेंट करने के अवसर पर राजहरा महिला समाज की अध्यक्षा रेखा गहरवार, उपाध्यक्ष शीला प्रकाश, सचिव मिनोती बास्के, सह सचिव शिल्पा जायसवाल, कोषाध्यक्ष प्रभा सिंह, कैटरिंग प्रभारी प्रतिमा सिंह, मसाला प्रभारी उषा रामटेके एवं बाल मंदिर प्रभारी आशा लता मजगहे उपस्थित रहीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3