तिल्दा नेवरा शहर क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात, लगभग 30 मिनट तक विस्तृत चर्चा।

तिल्दा नेवरा शहर क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात, लगभग 30 मिनट तक विस्तृत चर्चा।

तिल्दा नेवरा शहर क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात, लगभग 30 मिनट तक विस्तृत चर्चा।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900
तिल्दा नेवरा शहर क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात, लगभग 30 मिनट तक विस्तृत चर्चा।
 मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तिल्दा नेवरा के भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुलाकात कर सर्वप्रथम उन्हें राजकीय गमछा और पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 30 मिनट समय देते हुए अलग अलग मांग पत्र पर विषय वार चर्चा कर मांग पत्रों के बारे में विस्तार से सुना,और कई मुद्दों पर जानकारी चाही, जिस पर उन्हें पूरा विवरण भी बताया गया।
मांग पत्रों में तिल्दा नेवरा रिंग रोड़/बाईपास मार्ग निर्माण और 05 राजमार्ग को जोड़ने वाले राज्यमार्ग क्रमांक 20 सिमगा-तिल्दा नेवरा-खरोरा (37km)- आरंग (70km) को भारत सरकार फोर लेन या बाईपास रोड़ से स्वीकृत कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई, मुख्यमंत्री ने पूरा विवरण, सड़क मानचित्र देखा और जानकारियां ली, साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
 तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों से प्रारंभ और समाप्त होने वाली ट्रेनों का ठहराव किया जाए ताकि छत्तीसगढ़ के दो रेल विहीन जिला मुख्यालय बेमेतरा और कबीरधाम की जनता को सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन तिल्दा नेवरा से यात्रा करने का लाभ मिल सके। वहीं गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार अथवा दुर्ग से रीवा तक नई ट्रेन चलाने का मांग पत्र दिया गया।
साथ ही तिल्दा नेवरा में विद्युत मंडल संभागीय कार्यालय खोलने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी मांग पत्रों को विस्तार से सुने और देखे और सभी मांग पत्रों पर आश्वस्त किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उक्त मुलाकात में भाजपा नेता दीपक शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के तिल्दा नेवरा ग्रामीण मंडल महामंत्री अधिवक्ता श्री दिनेश गायकवाड, प्रेस क्लब तिल्दा नेवरा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा, भाजपा शहर उपाध्यक्ष श्री सौरभजैन, उद्योगपति श्री केदार शर्मा उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3