सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में मातृ गोष्ठी का भव्य आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में मातृ गोष्ठी का भव्य आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में मातृ गोष्ठी का भव्य आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में मातृ गोष्ठी का भव्य आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आज दिनांक 07/08/2026 दिन शुक्रवार को मातृ गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में श्री रामकुमार वर्मा जी(छत्तीसगढ़ प्रांत के शिशु वाटिका प्रमुख), श्रीमती ओनिमा श्याम पटेल (अभिभावक), श्रीमती उत्तरा वर्मा ( विद्यालय के प्राचार्य), शिशु वाटिका के समस्त दीदीया एवं लगभग 50 माताएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात इस कार्यक्रम की प्रस्तावना श्रीमती विदयाविनो दीदी ने किया 
उसके बाद अतिथि श्री रामकुमार वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत शिशु वाटिका के 12 आयाम एवं सुवर्ण प्राशन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तत्पश्चात शिशु वाटिका के दीदीयो ने समस्त माताओ के साथ दिनचर्या, भोजन, संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता, एवं पठन -पाठन इन सभी विषयों पर चर्चा किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित कर शांति मंत्र के साथ समापन किया गया।यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन से शिशु वाटिका के श्रीमती विदयाविनो दीदी, श्रीमती अमीना साहू दीदी, श्रीमती रुमा सिंग दीदी, श्रीमती प्रणिता शर्मा दीदी, श्रीमती आरती शर्मा दीदी के सहयोग से सम्पन्न हुआ

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3