विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत मुजगहन माध्यमिक शाला में बालिका शौचालय निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत मुजगहन माध्यमिक शाला में बालिका शौचालय निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत मुजगहन माध्यमिक शाला में बालिका शौचालय निर्माण का भूमिपूजन संपन्न
प्रेस विज्ञप्ति
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत मुजगहन माध्यमिक शाला में बालिका शौचालय निर्माण का भूमिपूजन संपन्न
धमतरी। ग्राम पंचायत मुजगहन के शासकीय माध्यमिक शाला में “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” के अंतर्गत स्वीकृत बालिका शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत मुजगहन के सरपंच श्री होमेश्वर साहू एवं जनपद पंचायत सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल के कर-कमलों से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में बालिकाओं के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है। इस निर्माण कार्य से छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर सुविधा मिलेगी तथा विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा।
सरपंच होमेश्वर साहू ने कहा
ग्राम पंचायत मुजगहन के सरपंच श्री होमेश्वर साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। विद्यालय में बालिका शौचालय का निर्माण लंबे समय से आवश्यक था। शासन की योजना के माध्यम से यह कार्य स्वीकृत होना ग्राम पंचायत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस शौचालय के निर्माण से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को सुविधा मिलेगी और स्वच्छता के प्रति भी सकारात्मक वातावरण तैयार होगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित लोगों से कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर पूर्ण करने की बात कही।
जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने कहा
जनपद पंचायत सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारना आवश्यक है। शासकीय माध्यमिक शाला मुजगहन में बालिका शौचालय निर्माण की स्वीकृति छात्राओं की सुविधा और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। विशेष रूप से बालिकाओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उनकी नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
श्री मीनपाल ने कहा कि “गांव के विकास में शिक्षा और स्वच्छता दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा प्रयास है।” उन्होंने ग्राम पंचायत, विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने तथा कार्य को बेहतर तरीके से पूर्ण कराने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने इस विकास कार्य की स्वीकृति के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में आवश्यकतानुसार अन्य मूलभूत विकास कार्यों के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में बालिका शौचालय निर्माण की स्वीकृति एवं कार्य के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की तथा इसे छात्राओं के हित में उपयोगी कदम बताया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर उप सरपंच श्री जतिन साहू, पंच श्रीमती लीलेश्वरी ध्रुव, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती दमयंतीन ध्रुव, श्रीमती विशाखा अग्रवाल, श्री लीलेश्वर साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्री परमा साहू, श्रीमती भूमिका साहू, श्रीमती द्रोपती नेताम, श्री गुलाब साहू, श्रीमती नुतेश्वरी साहू, श्रीमती कुमारी बाई साहू, श्री शैलेन्द्र नेताम, श्री डेरहा यादव, श्री नारायण सेन, श्री गोविन्द नगारची, श्रीमती शकुंतला साहू, श्रीमती यशोदा सिन्हा, श्रीमती बिमला साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3