*राहुल गांधी के लिए छात्रों के हित से बड़ा राजनीतिक हित – डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों के भविष्य को राजनीतिक अवसरवाद का माध्यम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।राहुल गांधी को छात्रों के हितों की कोई परवाह नहीं है।उन्हें केवल अपने निजी राजनीतिक हितों की परवाह है।राहुल गांधी यदि वास्तव में छात्रों के हितों को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें केवल बयानबाजी करने के बजाय अपने राजनीतिक गठबंधन की सरकार से सीधे जवाब मांगना चाहिए।कांग्रेस झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।यदि राहुल गांधी वास्तव में छात्रों के साथ खड़े हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने सहयोगी दल की सरकार से पूछना चाहिए कि परीक्षा व्यवस्था में ऐसी स्थिति क्यों बनी,छात्रों को सड़कों पर क्यों उतरना पड़ा और उनकी शिकायतों के समाधान में देरी क्यों हुई।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि अगर राहुल गांधी के लिए छात्रों के हित सर्वोच्च हैं तो वे इस पूरे मामले में स्पष्ट समयबद्ध जांच,दोषियों की पहचान,परीक्षा प्रणाली में सुधार और प्रभावित विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा की मांग क्यों नहीं करते?केवल राजनीतिक बयान देने से छात्रों का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा।राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रों का हित प्राथमिकता है या राजनीतिक गठबंधन।